रामपुर में प्रेम प्रसंग के चलते मुरादाबाद के युवक की हत्या, खेत में मिला शव
JD NEWS 24X70
रामपुर के अजीमनगर क्षेत्र में एक खेत में मुरादाबाद के 24 वर्षीय युवक मनोज का शव मिला है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
खेत में मिला मुरादाबाद के 24 वर्षीय युवक मनोज का शव।
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी।
एक महिला सहित तीन लोग पूछताछ के लिए हिरासत में।
जागरण संवाददाता, रामपुर। थाना अजीमनगर क्षेत्र के खंडिया गांव में एक खेत में युवक का शव मिला है। युवक मुरादाबाद का रहने वाला था, जो करीब दो साल से अजीमनगर क्षेत्र में ही रह रहा था। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
युवक मुरादाबाद के थाना छजलेट के दयानाथपुर के 24 वर्षीय मनोज दो साल से अजीमनगर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Post a Comment